Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/रामेश्वर सिंह क्षत्रिय
जांजगीर चांपा। विगत दिनों सर्व क्षत्रिय राजपूत सम्मान समारोह एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बिलासपुर में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश भर के राजपूत ने बैठक में ही हिस्सा लिया जिसमें मुख्य रूप से स्वर्ण राजपूत क्षत्रिय आयोग का गठन एवं समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए कई प्रकार के निर्णय लेकर शासन प्रशासन के समक्ष बात रख कर सरकार को ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रपत्र तैयार किए गए कार्यक्रम की शुभारंभ भगवान राम एवं महाराणा प्रताप की तेल चित्र पर पूजा पाठ कर राष्ट्रगान गीत के साथ किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ के सभी राजपूतक्षत्रियों ने बैठक में अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें जांजगीर चांपा से राजपूतक्षत्रिय समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर श्री रतन सिंह क्षत्रिय एवं मनीष सिंह क्षत्रिय भी उपस्थित रहे कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान एवं स्वागत किया गया एवं पदाधिकारीयों ने आपने अपने विचार व्यक्त किया अंत में सभी ने आगामी बैठक की रूपरेखा तैयार कर बड़े से बड़े निर्णय लेकर वर्तमान सरकार को ज्ञापन सौपने की बात कही चाहे राज्य सरकार के पास जाना पड़े या फिर केंद्र सरकार के पास जाना पड़े आगामी चुनाव के पहले सारी बातें रखकर सरकार को अल्टीमेटम देने के भी बातें हुई! समारोह का समापन राजगीत के साथ संपन्न हुआ!




