Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/याद राम साहू
पूर्व विधायक माननीय श्री वीरेंद्र साहू जी ने ग्राम पंचायत कुरदी की प्रतिभावान बेटी भानेश्वरी निषाद जी का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
ग्राम कुरदी के एक अत्यंत गरीब परिवार से आने वाली बेटी भानेश्वरी निषाद ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन से 15वीं राष्ट्रीय वॉविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप, जम्मू-कश्मीर में शानदार प्रदर्शन किया। जीत हासिल कर उन्होंने दो राज्यों की प्रतिभागी बेटियों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 🥇 गोल्ड मेडल हासिल कर ग्राम कुरदी एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। और अपने गृह ग्राम कुरदी
पहुंचने पर बेटी भानेश्वरी निषाद का ग्रामवासियों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक माननीय श्री वीरेंद्र साहू जी ने बेटी भानेश्वरी एवं उनके माता-पिता को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र के सभी बेटों-बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सहयोग मिलना चाहिए साथ ही सरकार एवं प्रशासन से आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही ग्राम कुरदी खदान पट्टेदारो ने भी स्वागत एवं सम्मान किया
बेटी भानेश्वरी निषाद का तथा अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर बेटी भानेश्वरी निषाद ने सभी ग्रामवासियों, पूर्व विधायक माननीय श्री वीरेंद्र साहू जी एवं खदान पट्टेदारों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर टोमन साहू (भाजपा नेता), पूनम साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत कुरदी), पंकज चौधरी जी, संजय साहू (मंडल उपाध्यक्ष, पूर्व सरपंच ग्राम कुरदी), नोहर साहू, सोमन निषाद, संतोष तारम, शिव देवांगन, केशुराम साहू, छबिलाल कोर्राम, तुकाराम साहू, खदान पट्टेदार एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बेटी भानेश्वरी की यह सफलता पूरे ग्राम कुरदी के लिए गर्व का विषय है।
भानेश्वरी को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। 🥇🏆
रिपोर्टर याद राम साहू




