Oplus_131072
अभियान से जुड़ने जिले वासियों से की अपील।
बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू हो रहे “सेवा संकल्प अभियान”में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनता को इस यात्रा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।जो की 17 अक्टूबर जारी रहेगा।
इस अभियान को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमति वन्दना विजय राजवाड़े ने कहा कि यह सेवा संकल्प अभियान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जाने वाला ऐसा अभियान है, जिसमें जन कल्याणकारी कार्यों,सेवा, सुशासन व महिलाओं के प्रति महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों को जोड़ा जायेगा।
उपाध्यक्ष श्रीमती राजवाड़े में कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के सम्मान को विशेष प्राथमिकता मिली है। अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आगे बढ़ाने के नए-नए अवसर मिले हैं। उन्होंने बेटियों और महिला स्वयं सहायता समूहों से इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़कर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना विजय राजवाड़े ने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर इस अभियान की शुरुआत होगी, साथ ही आभियान के तहत इस दिन रात्रि में “आशीर्वाद कर दिया” भी जलाया जाएगा।
इस अभियान के दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर स्वच्छता अभियान आंगन उत्सव, पौधा रोपण, जन जागरूकता कार्यक्रम और अन्य सेवा गतिविधियों में अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सहभागी बनाए। उन्होंने अभियान जुड़कर हम सब मिलकर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़े, जरूरतमंद परिवारों का सहारा बने और अपने गांव, वार्ड एवं जिले के विकास में अपनी भूमिका निभाते रहे।
उपाध्यक्ष श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि 17 सितंबर को आइए एक दिया जलाएं और सेवा का संकल्प लें तथा 17 अक्टूबर तक चलने वाले से सेवा संकल्प अभियान के हर कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। जिससे कि विकसित कोरिया का संकल्प समाज और जनभागीदारी से सरकार हो।




