Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/योगेश्वर साहू
गरियाबंद/राजिम। राजिम तहसील के ग्राम लोहरसी में दबंगई चरम पर है। कोर्ट का स्टे, सरपंच की मनाही, ग्रामीणों का विरोध, सबको दरकिनार कर विवादित जमीन पर PM आवास ठोका जा रहा है।
मामला रा.नि.मं. कौंदकेरा, ग्राम लोहरसी का है। खसरा नंबर 741/2, 742/2, 749/2, 745/2 कुल 0.661 हे. जमीन रामाधार पिता गयाराम के नाम पर राजस्व अभिलेख में दर्ज है।
आरोप है कि गांव के ही दूजलाल यादव पिता सुखचंद यादव, जाति रावत ने माननीय न्यायालय के स्थगन आदेश की अवहेलना कर बिना अनुमति के उसी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण शुरू कर दिया है।
ग्राम पंचायत का विरोध बेअसर – इस अवैध निर्माण को लेकर ग्राम पंचायत लोहरसी के सरपंच श्री लोमश साहू, वार्ड क्रमांक 06 के पंच तुलेश्वर और ग्रामीण अध्यक्ष शिवकुमार साहू ने मौके पर जाकर मकान निर्माण के लिए मना किया। उस दौरान समस्त ग्रामवासी लोहरसी उपस्थित थे। सरपंच की मनाही के बावजूद दूजलाल यादव द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया।
जिसके बाद पीड़ित दीपक पटेल ने न्यायालय में आवेदन देकर अपूरणीय क्षति की आशंका जताई।
तहसीलदार का कड़ा आदेश – आवेदन पर सुनवाई करते हुए न्यायालय नायब तहसीलदार राजिम ने ज्ञापन क्र. 70/वाचक/ना.तह./2026 दिनांक 03/07/2026जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि दूजलाल यादव द्वारा किया जा रहा PM आवास निर्माण तत्काल स्थगित किया जाए और 2 दिवस में पालन प्रतिवेदन इस कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए।
आदेश की प्रति थाना प्रभारी पाण्डुका, राजस्व निरीक्षक/पटवारी हल्का धुरसा और माल जमादार तहसील राजिम को भेजी गई है।





