Oplus_131072
कोरिया से 05 स्काउट्स एवं 03 गाइड्स हुए शामिल।
बुलन्द टाइम्स न्यूज/अमरजीत सिंह
कोरिया/बैकुंठपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के तत्वावधान में माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देशानुसार संभाग स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट-गाइड जांच परीक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 08 से 12 सितम्बर 2026 तक स्थान:- कार्डिनल वॉरियर्स स्कूल लाई – नागपुर, जिला एम.सी.बी. के जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट रविकांत यादव के सहयोग एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोरिया एवं एम. सी. बी. नागेश्वर साहू के नेतृत्व (क्वार्टर मास्टर एवं व्यवस्थापक) में किया गया।
पांच दिवसीय इस शिविर में मेजबान जिला एम.सी.बी. सहित सरगुजा संभाग के सभी जिले कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर एवं बलरामपुर के 59 स्काउट्स एवं 84 गाइड्स कुल 143 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया के आदेशानुसार जिला प्रभारी राजाराम देवांगन के साथ शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अकलासरई से स्काउट संतोष कुमार, अभिषेक कुमार, ज़बिंदर एवं
गाइड शालिनी, साधना, सुनीता तथा हिन्द विद्यालय अंग्रेजी माध्यम स्कूल चरचा से स्काउट राज राजवाड़े एवं प्रथम सिंह बघेल सम्मिलित हुए।
BSG मानव श्रृंखला से हुआ था शिविर का शुभारंभ…
शिविर के प्रथम दिवस स्काउट्स गाइड्स के द्वारा निर्मित BSG मानव श्रृंखला के साथ हुआ था। शुभारंभ अवसर पर प्रतिभागियों ने संगठन की एकता, अनुशासन और सामूहिकता का परिचय दिया।
शिविर के दौरान राज्य पुरस्कार की निर्धारित गतिविधियों एवं दक्षताओं के आधार पर प्रतिभागियों का परीक्षण किया गया। प्रशिक्षण एवं परीक्षण की पूरी प्रक्रिया में प्रतिभागियों ने उत्साह, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
शिविर के दौरान 10 सितंबर को पंचमढ़ी दिवस भी मनाया गया, जिस दौरान NTC पंचमढ़ी का मानव श्रृंखला बनाया गया साथ ही साहसिक गतिविधियों, प्रकृति से जुड़ाव, अनुशासन एवं स्काउटिंग से प्राप्त जीवनोपयोगी अनुभवों के महत्व को रेखांकित किया गया।
भव्य समापन 11 सितंबर 2026 को महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह, संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग रहे तथा सहायक संचालक, कार्यालय संयुक्त संचालक सरगुजा संभाग शशिकांत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट एम.सी.बी. रविकांत यादव, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया जितेंद्र कुमार गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक कोरिया एवं एम.सी.बी. संजय सिंह, जिला मुख्य आयुक्त रामलखन सिंह विशिष्ट अतिथि तथा राज्य मुख्यालय आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट त्रिभुवन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अनुभवी प्रशिक्षकों एवं परीक्षकों के मार्गदर्शन में शिविर का समापन…
शिविर का संचालन राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट डॉ. पूनम सिंह साहू के नेतृत्व, शिविर के व्यवस्थापक तथा क्वार्टर मास्टर जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोरिया एवं एम. सी. बी. नागेश्वर साहू एवं मुख्य परीक्षक स्काउट डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी एवं मुख्य परीक्षक गाइड माधुरी यादव के मार्गदर्शन में राज्य पुरस्कार जांच परीक्षण संपन्न हुआ।
परीक्षक के रूप में एस .आर. अमित, भूपेंद्र कुमार वर्मा, अपर्णा सारखेल, भारती दुबे, आशालता कौशिक, रेणु श्रीवास्तव, तथा सहयोगी स्टाफ के रूप में अंजू महंत जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड एम. सी. बी., श्याम कुमार आण्डिल विकासखंड सचिव सोनहत कोरिया, जितेंद्र सिंह विकासखंड सचिव मनेंद्रगढ़ तथा एडवांस स्काउट मास्टर लव कुमार साहू का विशेष योगदान रहा।
संभाग के सभी जिलों से प्रभारी के रूप में राजाराम देवांगन, पवन तिवारी, कमलेश कुमार बसंत, निशांत कुमार पटेल, विवेक सोनी, दीपा देवांगन, संध्या खलखो, सरिता गोस्वामी, सुमित्रा यादव, रश्मी चौधरी सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने शिविर के सफल संचालन में सराहनीय योगदान दिया।




