Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/याद राम साहू
गुंडरदेही। विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व एवं सौजन्य से तथा श्रीमती अनिला भेड़िया जी पूर्व मंत्री एवं विधायक डौण्डीलोहारा के आतिथ्य में गृह नगर अर्जुन्दा में लगातार आठवें वर्ष भव्य तीज महोत्सव-2026 का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में 3 से 4 हजार माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
दो दिवसीय इस आयोजन में करु भात, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फुगड़ी, मटका फोड़, रंगोली, मेहंदी, कुर्सी दौड़, गोली-चम्मच, मटका दौड़, सुई-धागा, रस्सी खींच, कबड्डी एवं फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।माताओं-बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।
महोत्सव में दुष्यंत हरमुख कृत ‘रंग झरोखा’ सहित स्थानीय कलाकारों एवं प्रतिभाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बालिका एवं महिला वर्ग की एकल, युगल एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालेप्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर माताओं एवं बहनों के उत्साह और सहभागिता ने पूरे महोत्सव को यादगार बना दिया।तीज महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा, आपसी प्रेम और महिलासहभागिता का उत्सव है। गृह नगर अर्जुन्दा में लगातार आठ वर्षों से आयोजित हो रहा यह महोत्सव क्षेत्र की।माताओं-बहनों के लिए अपनत्व और उमंग का विशेष मंच बन चुका है।
इस सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय प्रतिभाओं तथा उपस्थित माताओं-बहनों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।




