Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज/याद राम साहू
गुंडरदेही। ग्राम अरजुनी में तीज मिलन कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित समारोह में जसवंत सिन्हा ने सहभागिता की। इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा आत्मीयता एवं स्नेहपूर्वक आमंत्रित किए जाने पर उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
जसवंत सिन्हा ने कहा कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। अरजुनी पहुंचकर समस्त ग्रामवासियों के साथ तीज मिलन की खुशियां साझा कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई।
उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा माता गौरी से सभी के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस दौरान ग्रामवासियों का स्नेह, अपनापन एवं आत्मीय स्वागत जसवंत सिन्हा के लिए विशेष रूप से सुखद एवं यादगार रहा।




