सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को नारायणपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ होगा। आयोजन के जरिए प्रधानमंत्री जी के सेवाभाव, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की पहल की जाएगी।
जिला भाजपा प्रभारी सुधीर पांडेय ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की मिसाल है। उनका सेवाभाव पूरे देश के लिए प्रेरणा है।” उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई गति हासिल की है।
उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा के शुभारंभ के साथ सेवा संकल्प अभियान को गति दी जाएगी। यात्रा में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। अभियान के माध्यम से सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर जोर रहेगा।
पांडेय ने कहा कि नारायणपुर में होने वाला यह आयोजन अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा और सहभागिता का संदेश पहुंचाया जाएगा।
जिला भाजपा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आयोजन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। सेवा ज्योति यात्रा को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां जारी हैं।




