रामेश्वर सिंह क्षत्रिय जांजगीर-चांपा:-
जांजगीर-चांपा — लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ( खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्रालय) भारत सरकार का छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आगमन हुआ जहां लोक जनशक्ति पार्टी के सारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा पर जोरदार गर्म जोशी से स्वागत किया हवाई अड्डा के पास ही मंत्री जी ने पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की छत्तीसगढ़ मेरे पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान जी का अमूल्य धरोहर है यहां आज भी उनकी काफी समर्थक जगह-जगह दिखाई देते हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि आगामी छत्तीसगढ़ के चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री शरद पांडे जी के नेतृत्व में चुनाव के लिए बड़ा कदम उठाएगी इसके लिए जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ में एक कार्यकारिणी की बैठक होगी|
जिसमें राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारी के साथ स्वयं मैं भी उपस्थित रहूंगा उसके बाद आगामी योजना के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की जाएगी तत्पश्चात एनडीए की गठबंधन के साथ सारी बातों को रखते हुए गंभीरता पूर्वक आगामी चुनाव के लिए विधानसभा सीटों पर चर्चा होगी उन्होंने बताया कि मेरे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मेरी बातों को गौर से सुनेंगे अभी आगामी कई जगह विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसमें उत्तर प्रदेश प्रमुख है वहां भी हमारे पार्टी चुनाव की तैयारी के लिए लगे हुए हैं एवं एनडीए गठबंधन में सीटों की बातें हो रही है|
जिसके लिए लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) पूरी तरह से तैयार है गठबंधन में बातें नहीं बनने पर हम उत्तर प्रदेश विधानसभा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने में सक्षम है! उन्होंने पत्रकारों के सभी प्रश्नों का बहुत ही शालीनता पूर्वक जवाब देते हुए सभी को धन्यवाद दिए उनके बोलने की शैली से सभी पत्रकार बंधु एवं कार्यकर्ता बहुत ही प्रसन्नचित नजर आए उनकी एक झलक पाने के लिए युवा शक्तियों में होड़ सी मच गई राजधानी में मुख्य कार्यक्रम के पश्चात विमानतल पर विदाई के समय भी पत्रकारों से रूबरू हुए एवं सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मिलकर बहुत ही प्रसन्नता जाहिर की विमानतल पर प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री शरद पांडे, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रामेश्वर सिंह क्षत्रिय, लोक जनशक्ति पार्टी के नगर पंचायत पूर्व प्रत्याशी श्री मनीष कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सतीश कश्यप (बम्हनीडीह ) महासचिव श्री रघुनंदन पटेल, श्री शांतम कुमार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिले से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंत्री जी के विदाई के समय तक हवाई अड्डा पर मौजूद रहे! मंत्री जी ने जाते-जाते सभी को दिल्ली आने का न्योता भी दिया!




