याद राम साहू
गुंडरदेही ; थाना गुंडरदेही परिसर व नगर क्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में सुरक्षा, नशा मुक्ति और कानून व्यवस्था के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर एक सुरक्षित व जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
महत्वपूर्ण विषयों पर दी गई जानकारी
आयोजन के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, नशा मुक्ति का महत्व, यातायात नियमों के अनिवार्य पालन तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र राय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, भाजपा नेता अश्वनी यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर, SDM टिकेंद्र साहू, सीएमओ कोमल ठाकुर, पार्षद शैल महोबिया, एल्डरमैन चेतन सोनकर एवं गोकुल निषाद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा पार्षद संतोष नेताम, हेमंत सोनकर, फैज बख्श, सोहन सोनी, मनोज बिंझेकर, दर्शन जैन, दिनेश टावरी, सुरेश सोनी, सौरभ चोपड़ा, विनोद गोलछा तथा नगर के प्रमुख व्यापारीगण ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
छात्र-छात्राओं और नगरवासियों का दिखा उत्साह
अभियान को सफल बनाने में शहीद कौशल महाविद्यालय, वेद कंप्यूटर संस्थान तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुंडरदेही के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों ने मिलकर सुरक्षित, नशामुक्त और अनुशासित समाज गढ़ने का सामूहिक संकल्प लिया।




