बालोद : जिला मुख्यालय बालोद में तीन बड़े कार्यक्रमों का एक साथ आयोजन किया गया। लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा, दीपावली मिलन समारोह और जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कांकेर सांसद माननीय भोजराज नाग जी शामिल हुए।
इस अवसर पर जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने तीनों कार्यक्रमों में शामिल होकर पदयात्रा में भाग लिया, दीपावली मिलन समारोह में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और जनजातीय गौरव दिवस समारोह में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद किया।
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” का नारा लगाया। पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी।
दीपावली मिलन समारोह में सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
जनजातीय गौरव दिवस समारोह में जनजातीय समाज की कला, संस्कृति, विरासत, विकास और निर्माण में योगदान को याद किया गया। मंच से वक्ताओं ने जनजातीय महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
– विमला तिवारी
बालोद जिला संवाददाता







