अमित दुबे की रिपोर्ट
बिलासपुर ग्रामीण। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण, छत्तीसगढ़ की पदाधिकारी संगठनात्मक प्रवास के लिए लखनऊ रवाना हुईं। इस प्रवास का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को मजबूती प्रदान करना तथा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी अभियान को गति देना है।
प्रवास पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी, जिला अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू तथा ‘मन की बात’ एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती रीना झा लखनऊ के लिए प्रस्थान हुईं। प्रवास के दौरान वे उत्तर प्रदेश में महिला मोर्चा की बहनों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी तथा संगठन की जमीनी गतिविधियों की जानकारी लेकर आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी।
इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर तक महिला सहभागिता बढ़ाने तथा आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर विशेष जोर रहेगा। पदाधिकारी स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुभवों और सुझावों को भी साझा करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करेंगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के व्यापक चुनावी अभियान में महिला मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बिलासपुर ग्रामीण महिला मोर्चा की टीम भी पार्टी के अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करेगी।
प्रवास के दौरान विभिन्न संगठनात्मक बैठकों एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और चुनावी कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और सक्रिय सहभागिता से बढ़ती है। उत्तर प्रदेश प्रवास के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर पार्टी के चुनावी अभियान को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।







