रिपोर्ट – योगेश्वर साहू
गरियाबंद / राजिम / पाण्डुका – राजिम तहसील साहू संघ के अध्यक्ष जगदीश राम साहू का 22-11-2026 दिन रविवार को कोपरा-पाण्डुका के बीच एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट के दौरान उनका मोबाइल गुम हो गया है।
एक्सीडेंट कैसे हुआ, अभी तक किसी को पता नहीं चला है। मरीज के होश आने के बाद ही घटना की जानकारी हो पाएगी।
इस संबंध में उनकी बहन सुश्री हेमिन साहू ने बताया कि उनके आदरणीय बड़े भैया जगदीश राम साहू, ग्राम लफेदी निवासी हैं।
हेमिन साहू ने कहा कि उनका मोबाइल गुम हो गया है, जिस किसी के पास हो या पता चले तो अपने भाई समझकर वापस कर दे।
घटना की सूचना थाना पाण्डुका में दी गई है। फिलहाल मरीज अभी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के लोग अस्पताल में ही मौजूद हैं और इलाज चल रहा है।
परिवार का कहना है कि मोबाइल में जरूरी संपर्क नंबर और जरूरी जानकारी है। एक्सीडेंट के बाद से ही मोबाइल का कोई पता नहीं चल रहा है। परिवार ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है, लेकिन अभी तक मोबाइल नहीं मिला है।
लोगों से कहा गया है कि अगर किसी को इस मोबाइल के बारे में कोई जानकारी मिले तो मानवता के नाते परिवार को जरूर सूचना दें।
इधर साहू समाज के लोगों ने भी अध्यक्ष जगदीश राम साहू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। लोगों का कहना है कि अध्यक्ष जी हमेशा समाज के काम में आगे रहते हैं। इस समय समाज को उनके साथ खड़ा रहना चाहिए।







