डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट;-
नारायणपुर| संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर के निर्देशानुसार प्रदेश के युवाओं के हित में छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेष के युवाओं को त्वरित रोजगार सहायता उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप गूगल प्ले स्टोर एवं विभागीय वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
इस ऐप में कभी भी कहीं से भी रोजगार सहायता हेतु पंजीयन एवं पूर्व पंजीयन के नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध है। सत्यापन आधार आधारित ओटीपी के माध्यम से किया जावेगा। आवेदकों को भौतिक सत्यापन हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार माग्रदर्शन केन्द्र नारायणपुर में आने की आवश्यकता नहीं है। ऐप में आवेदक के पंजीयन पत्रक डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध एवं रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैम्प की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध है।
ऐप डाउन लोड करने के लिए क्यूआर कोड एवं टोल फ्री नंबर 1800-233-2203 में कार्यालयीन कार्य दिवस के दिन टोल फ्री नंबर की सुविधा दिया गया है। आवेदक अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नारायणपुर में सपंर्क कर सकते हैं।



