डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट;-
नारायणपुर| जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 29 अगस्त को प्रातः 08 बजे से क्रीड़ा परिसर मैदान, नारायणपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस (हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी जन्मदिवस) के अवसर पर खेल दिवस आयोजन का आयोजन किया जाएगा और प्रातः 10 बजे समापन के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
उक्त आयोजन में जिले के खेल संघ के पदाधिकारीगण, खिलाड़ियों तथा जिला मुख्यालय के समस्त स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों जो खेल के प्रति समर्पित रहते हैं उनको सम्मिलित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यालय स्थित स्कूल, छात्रावासों के खिलाडियों के मध्य व्हालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एवं खेल दिवस अवसर पर संगोष्टि का आयोजन किया जावेगा।
बालक बालिका वर्ग में विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया जावेगा। उक्त आयोजन में जिले के गणमान्य नगरिको विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, स्कूल, कॉलेजों के खेल के प्रति समर्पित विद्यार्थियों आयोजन में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया गया है।



