सी,एल,साहू कीरिपोर्ट:-
कांकेर| जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों को जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ का निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान आवेदकों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की लोक हितकारी गतिविधियों और कामों की जानकारी मिल रही है।



