रिसेवाड़ा: गणेश चतुर्थी के अवसर पर रिसेवाड़ा में चारों ओर गणपति बप्पा की महिमा देखी जा रही है। पीपल चौक गणेश समिति, बाल गणेश समिति (गुहानपारा), बाल गणेश उत्सव समिति (स्कूल पारा), और बाल गणेश समिती (गौरा चौक) ने अपने-अपने क्षेत्रों में गणेश पूजा का आयोजन किया है।
इन समितियों ने गणपति बप्पा की मूर्तियों की स्थापना की है और विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी अपने घरों में गणपति बप्पा की पूजा की है और विशेष भोग लगाया है ।



