सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर कवर्धा जिले के ग्राम लोहरीडीह में प्रशांत साहू की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार आज नारायणपुर में एक दिवसीय बंद का निवेदन किया गया था व्यापारियों ने अपनी-अपनी प्रतिष्ठान को बंद रखा, नारायणपुर ब्लाक कमेटी की ओर सबेरे से घुम कर नगर बंद करने की अपील की|
इस दौरान कांग्रेसियों ने गृहमंत्री के इस्तीफे का एवं बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर भी नारा लगवाया, एक दिवसीय राज्यव्यापी का आव्हान किया था, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि देवांगन व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रघु मानिकपुरी,बोधन देवांगन, अमित भद्र विजय सलाम, मनोज सेन,दीपक गांधी,गजा पटेल,जय वट्टी एवं अन्य कार्यकर्तायो नगर भ्रमण कर व्यापारियों से अपील की,,



