डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| नारायणपुर पुलिस के तत्वाधान में राज्य स्तरीय ‘‘अबुझमाड़ बैडमिंटन लीग-2024’’ का जिला मुख्यालय नारायणपुर में पहली बार आयोजन हुआ है, जो सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में नई पहल है। जिसमें राज्य के सभी जिले से लगभग खिलाड़ी भाग लिये है। उक्त प्रतियोगिता में कुल 64 टीमे शामिल हुए है। राज्य स्तरीय ‘‘अबुझमाड़ बैडमिंटन लीग-2024’’ प्रतियोगिता का आज तीसरा दिन का नॉकआउट मैंच बैडमिंटन कोर्ट ऑफिसर इंडोर क्लब में खेला गया।
अबुझमाड़ क्षेत्र के लोगों में बैडमिंटन खेल के प्रति जागरूकता एवं रूचि बढ़ाने के आशय से नारायणपुर पुलिस द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोग जिला, राज्य, देश व विदेश स्तर पर आयोजित होने वाले बैडमिंटन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग ले सके।
उक्त बैडमिंटन प्रतियोगिता में ओपन केटेगरी में 09 टीम एवं वेटर्नस केटेगरी में 06 टीम कुल 15 टीम के मध्य नॉकआउट मैच खेला गया। आज के खेले गये सभी नॉकआउट मैच काफी रोमांचक पूर्ण रहा दर्शकों ने तालियॉ बजाकर खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन किये तथा क्षेत्र के लोग खेल का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे। उक्त प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह एवं आनंद का माहौल बना हुआ है।



