नागेश साहू की रिपोर्ट :-
मुंगेली | मुंगेली के नए पुलिस अधीक्षक के चार्ज लेते ही जिले के चार थानेदारों का हुआ तबादला मुंगेली जिले में पुलिस व्यवस्था मे कसावाट लाने के लिए 4 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है जिसमें सब से ज्यादा शिकायत कोतवाली थाने से प्राप्त हो रही थी कोतवाली थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह को हटाकर सरगांव थाना प्रभारी संजय सिंह को कोतवाली का प्रभार दिया गया है शहर मे लगातार नशे के अवैध कारोबार की सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक को मिल रही थी जिसको संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस विभाग में फेर बदल किया गया है आने वाले समय में जिले मे पुलिस विभाग में और भी फेर बदल हो सकते है।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा जिले के चार थानों के थाना प्रभारी बदल दिए गए हैं, जिसमे मुंगेली सिटी कोतवाली का कमान निरीक्षक संजय सिंह, लोरमी थाना अमित गुप्ता, अजाक थाना तेजनाथ सिंह, सरगांव थाना सुशील बंछोर, होंगे।



