रतनपुर| नवरात्रि पर्व की तैयारी पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नीरज जायसवाल ने सवाल उठाए हैं। रतनपुर नगर में महामाया मंदिर सहित अन्य मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, लेकिन प्रशासनिक तैयारी केवल महामाया मंदिर तक सीमित दिखाई देती है क्यों?
सिद्ध शक्ति तांत्रिक पीठ भैरव बाबा मंदिर, गिरजा बंद की मंदिर बूढ़ा महादेव की मंदिर और राम टेकरी की मंदिर सहित रतनपुर क़े कई मंदिरो को भगवान भरोसे छोड़ दिए जाता हैं। हर साल 10 लाख से अधिक श्रद्धालु रतनपुर आते हैं, लेकिन महामाया मंदिर ट्रस्ट पर ही बैठक कर औपचारिकता पूर्ण कर ली जाती है।
प्रशासन को व्यापक तैयारी करनी चाहिए और सभी मंदिरों की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। शासन और प्रशासन को इस मुद्दे पर अलर्ट होने की जरूरत है। नवरात्रि पर्व पर रतनपुर में आम आदमी से लेकर प्रदेश के मुखिया सहित देश-विदेश के हजारों लोगों का आगमन होता है। ऐसे में अन्य मंदिर आने वालों की सुरक्षा का जिम्मेदार होगा कौन



