अमर सिंह ठाकुर की रिपोर्ट –
बालाघाट : अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर पॉलीटेक्निक कालेज के प्राचार्य आर एम सोनवे ने अपने कालेज से सेवानिवृत हुए प्रशिक्षक, व्याख्याता , कर्मचारियों एवं प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को कालेज में आमंत्रित किया । प्रशिक्षक द्वयों , व्याख्याताओं , कर्मचारियों ने कालेज में बिताये गये पलों को याद करते हुए अपने अपने अनुभव बतायें। प्रशिक्षक ए एल मोहारे ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि कालेज में पदभार ग्रहण करते समय यह प्राइवेट कालेज कहलाता था।
हम सब लोगों ने संगठन का गठन कर सबके प्रयासो व सहयोग से शासन से पत्राचार व संघर्ष कर प्राइवेट कालेज से शासकीय कालेज का दर्जा दिलाने में सफलता मिली । ए. के . सिंघई ( पूर्व प्राचार्य) ने विद्यार्थी और प्रशिक्षक व व्याख्याता के मध्य सामंजस्य स्थापित करने के किस्से को सांझा किया । प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ सचिव पी आर देशमुख ने संगठन की कार्यप्रणाली से लाभान्वित होने वाले अधिकारी व कर्मचारियों पर अपने अनुभव सांझा किये । कालेज के प्राचार्य आर.एम. सोनवे ने बताया कि कालेज की स्थापना सन 1962 में गई । स्व. एम . एम. मुलना ने अपना भवन व भूमि दान की थी जिस पर यह कालेज विगत 62 वर्षो से चल रहा है ।
सरकार के द्वारा कालेज में नये ब्रांच नही खोले जाने से कालेज की कैपेसिटी में अंतर आ रहा है । प्राइवेट कालेज में माइनिंग सेक्टर के प्रारम्भ होने से डिप्लोमा , डिग्री के कोर्स प्रारम्भ हो गये है आने वाले समय में माइनिंग में एम टेक भी प्राइवेट कालेज में प्रारम्भ हो जायेगा । यदि सरकार कालेज के इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग करें तो तकनिकी शिक्षा का विकास और उत्थान अधिक हो सकता है । आयोजन में प्रमुख रुप से ए. एल. मोहारे , डा. ए.के. सिंघई, सी. एन. मस्करे , एस एन शिवहरे , आर.के. बारमाटे , एच. एल. मरठे , एस एल बसेने , दुर्गा प्रसाद लिल्हारे , रमेश रंगारे , प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव पी. आर. देशमुख , अमर सिंह ठाकुर, एवं एस. एल. नखाते सहित कालेज का पुरा स्टाफ उपस्थित रहा ।



