छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर ED ने छापेमारी की है, उनके भिलाई 3 पदुम नगर स्थित घर पर आज सोमवार सुबह 4 गाड़ियों में टीम पहुंची थी।
दस्तावेज खांघाले जा रहे हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसी मामले में छापा पड़ा है यह मामला शराब घोटाला महादेव घोटाला और coal लेवी स्कैम में किसी एक का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के 18 ठिकानों में छापे पड़े हैं।
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े कई ठिकानों पर भी रेट पड़े हैं छापेमारे की कार्रवाही मनी लान्दरिंग मामले से जुड़ी कथित शराब घोटाले के साथ coal लेवी और महादेव सट्टा ऍप से जुड़े हैं।



