तखतपुर से नोतन टेकवानी की रिपोर्ट :-
सिंधी समाज द्वारा चेट्रीचंड्र महोत्सव मनाने सिंधु भवन में एक बैठक आयोजित की गई ।जिसमें सर्वसम्मति से 30 मार्च चेट्रीचंड्र धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 30 मार्च को सुबह प्रभात फेरी दोपहर अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल और बाहराणा साहब की पूजा अर्चना पश्चात शाम को शोभा यात्रा निकल जाएगी।
शोभा यात्रा झूलेलाल मंदिर से सदर बाजार पुराना बस स्टैंड संगम नगर होते हुए शाम को मनिहारी नदी में पूजा अर्चना करने के पश्चात विसर्जन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष राकेश मंदानी, करमचंद टेकवानी, मुरली रामानी,
परस राम मंगलानी, टेकचंद कारड़ा दिलीप तोलानी, किशन सचदेव, रोची तोलानी, लालचंद पर्याणी नारायण बजाज, कमल जसुजा, सुरेश होतचंदानी कन्हैया संतानी, रमेश कारड़ा, नोतन टेकवानी, हेमराज मंगलानी, शंकर मछानी सुनील कुकरेजा, सुनील सचदेव, राकेश सचदेव रमेश होतचंदानी आदि उपस्थित थे|



