हेमू साय की रिपोर्ट :-
जगदलपुर। बस्तर परिवहन संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रदीप पाठक को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की मजबूती और परिवहन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाने के लिए नई टीम ने कमान संभाल ली है।
संघ के अन्य पदाधिकारियों में कन्हैया झा को सचिव, जगनलाल झवर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, आनंद सिंह चौहान और सुखदेव सिंह जोशी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। संतोष सिंह यादव और भूपेंद्र सिंह ठाकुर को सह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप पाठक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता परिवहन व्यवसाय से जुड़े सभी हितधारकों की समस्याओं को दूर करना और यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाना रहेगा। सचिव कन्हैया झा ने भरोसा दिलाया कि संघ, परिवहन क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
बस्तर परिवहन संघ के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि संगठन क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



