सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 अप्रैल 2025 को श्री रामनवमी के आयोजन के लिए भगवान जगन्नाथ के जगदीश मंदिर में बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में श्री राम में आयोजन समिति, सनातन धर्म मंच, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक हुई इस बैठक में भगवान श्री राम का नाम लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई|
और निर्धारित किया गया कि, प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी यात्रा बखरूपारा स्थित बजरंग कला मंदिर में शाम 4:00 बजे तक एकत्रीकरण और फिर आरंभ होगा। जिसमें नारायणपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी समाज के लोग एकत्रित होंगे।सनातन धर्म मंच ने आसपास के सभी ग्राम एवं समस्त समाज को आमंत्रित करते हुए इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने और अपनी गौरवमई उपस्थिति प्रदान करने का आह्वान किया है।
बैठक में चर्चा की गई –
सभी से भारतीय नव वर्ष हर्षोल्लास पूर्वक मनाये जाने का आह्वान किया गया।
समस्त सनातनी परिवारों से शोभा यात्रा में शामिल होने निवेदन किया।
शोभायात्रा का पथ संचलन पूर्व की भांति रहेगा।
समस्त मंदिर समिति के पदाधिकारी श्री राम जी के शोभायात्रा पर आमंत्रित और अपेक्षित होंगे। श्री राम जी के जन्मोत्सव की थीम पर झांकी सजाई जायेगी।
नगर सजावट का कार्य युवाओं ने अपने कंधे पर लिया।



