हेमु साय की रिपोर्ट :-
जगदलपुर :विश्व हिंदू परिषद जगदलपुर राम जन्मोत्सव समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं राम जन्मोत्सव भव्य एवं वृहद रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। 30 मार्च 2025 चैत्र शुक्ल प्रतिपरा हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिन से लेकर नवमी तक प्रत्येक दिन विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी बजरंग दल द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन जगदलपुर नगर में किया जाएगा |
तथा बस्तर जिले के सभी विकासखंड के सभी ग्रामों में राम जन्मोत्सव मनाने हेतु कार्यक्रम किए जाएंगे कार्यक्रम के प्रथम दिन मातृशक्ति द्वारा स्कूटी रैली का आयोजन सर्व हिंदू समाज के साथ किया जाएगा विभिन्न ब्लाकों में कार्यक्रम रखा गया है |
जहां 30 मार्च चैत्र प्रतिपदा ग्राम बिलोरी नानगुर प्रखंड में हनुमान मंदिर का भूमि पूजन एवं आमंत्रण रैली होगी इसी तरह 31 मार्च को लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में , 1 अप्रैल दरभा ब्लॉक में , 2 अप्रैल को बकावंड ब्लॉक में, 3 अप्रैल को तोकापाल ब्लॉक में , 5 अप्रैल को बस्तर ब्लॉक में, मातृशक्ति द्वारा चुनरी यात्रा 2 अप्रैल 3:00 बजे दोपहर से मां दुर्गा मंदिर शांति नगर से निकलेगी
एवं 5 अप्रैल को मातृशक्ति द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा 4 अप्रैल दोपहर 2:00 बजे से राम जन्मोत्सव आमंत्रण की वृहद रैली मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से निकलेगी जो जगदलपुर के सभी वार्डो से एवं आड़ावाल एवं आसना से होते हुए मां दंतेश्वरी प्रांगण में संपन्न होगी\
चैत्र शुक्ल नवमी दिनांक 6 अप्रैल 2025 दिन रविवार को प्रभु राम के जन्मोत्सव कार्यक्रम की सभा दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में दोपहर 3:00 होगी तत्पश्चात भव्य शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होकर वापस मां दंतेश्वरी प्रांगण में संपन्न होगी|
विश्व हिंदू परिषद में सभी हिंदू भाइयों से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी सनातनी हिंदुओं से आग्रह है कि प्रभु राम को समर्पित सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में सब परिवार उपस्थित होकर कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाएं और अपने घर में भगवा रंग की झंडा अवश्य लगे तथा दीप प्रज्वलित कर अपने घर की और हमारे इस पर्व की शोभा बढ़ाए|



