लव सिंह राजपूत की रिपोर्ट :-
रतनपुर प्राचीन गज किला का सुलभ शौचालय लगभग डेढ़ महीना से बंद पड़ा हुआ है जिससे रतनपुर की जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है रतनपुर की गज किला में सुबह और शाम को मॉर्निंग वॉक एवं इवनिंग वॉक के लिए लोग जाते हैं हैरानी की बात तो यह है कि वहां पर मौजूद सूरत शौचालय में ना ही बाथरूम की व्यवस्था ही नहीं लैट्रिन की व्यवस्था है जो भी सुलभ शौचालय है|
वह लगभग डेढ़ महीने से बंद पड़ा हुआ है और ताला लगा हुआ है पूछने पर बताया गया कि यहां सफाई कर्मी की व्यवस्था नहीं है इसलिए यहां ताला लगा हुआ है गज किला में जो कर्मचारी है अपनी मनमानी से उसे बंद कर दिए हैं इस वजह से लोग बहुत परेशान और सुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है वहां बहुत सारे महिलाएं बुजुर्ग एवं बच्चे शाम को टहलने के लिए जाते हैं |
सुबह बच्चे दौड़ने के जाते हैं तो जाहिर सी बात है कि वहां बाथरूम की व्यवस्था और लैट्रिन की व्यवस्था वहां सुचारू से चलना चाहिए जो अभी फिलहाल बंद है अगर ऐसा ही बंद रहेगा तो निश्चित ही एक न एक दिन नगर कि जितने भी नागरिक हैं वह सब मिलकर उग्र आंदोलन की मांग कर रहे हैं क्योंकि वहां पर जगन्नाथ स्वामी जी का भी मंदिर है|
इसलिए वहां बहुत सारे दर्शनार्थियों का भी आना-जाना लगा रहता है और निश्चित रूप से वहां दर्शन के लिए महिलाएं और बच्चे और बुजुर्ग वहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं परंतु जिस प्रकार की गज की रानी सुलभ शौचालय की व्यवस्था है बहुत ही दैनिय एवं खराब स्थिति वहां के जितने भी कर्मचारी हैं|
वह ताला लगाकर बाहर गेट के पास बैठे रहते हैं और इसी वजह से सभी दर्शनार्थी को एवं वहां घूमने वाले जितने भी व्यक्ति हैं सबको सुविधाओं का सामना करना पड़ता है इसी कारण से वहां पर युवाओं में बहुत ही आक्रोश है जिसकी जांच होनी चाहिए यही वहां पर मांग उठ रही है|



