ईश्वर प्रधान की रिपोर्ट :-
मां महामाया देवी के दर्शन करने के लिए बहुत सारे देशनार्थी जमीन नापते एवं डंडा नापतेहुए मां महामाया की दर्शन के लिए पहुंचे ! रतनपुर मां महामाया देवी में लोगों की ऐसी आस्था एवं विश्वास है कि जो भी मनोकामना आप उनसे मांगो वह जरूर पूरी होती है|
एवं जिसके भी मनोकामना पूरी होती है वह जमीन नापते एवं( डंडा ) नापते हुए मां महामाया दर्द देवी की दर्शन के लिए गेट नंबर 1 से मां महामाया देवी की गर्भ गृह तक डंडा नापते हुए पहुंचते हैं रतनपुर मां महामाया देवी को मन्नत की देवी भी कहा जाता है|
रतनपुर पूरे विश्व में एकमात्र ऐसा मंदिर जहां सबसे ज्यादा ज्योति कलश जलाया जाता है लोगों की मां महामाया देवी के ऊपर बहुत ही ज्यादा आस्था एवं विश्वास है|
जिसका परिणाम स्वरुप है कि हर नवरात्रि की पंचमी के दिन लोग जमीन नापते एवं डंडा नापते हुए मां महामाया के दरबार पहुंचते हैं वैसी आज दिनांक 3 तारीख को ऐसा नजारा हमें देखने को मिला



