हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर | भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली ऐतिहासिक महा रैली एवं पूर्व संध्या पर होने वाले भव्य सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु सर्व ब्राह्मण समाज, जगदलपुर के तत्वावधान में एक अत्यंत महत्वपूर्ण विशेष बैठक का आयोजन किया गया है। यह केवल एक बैठक नहीं, यह एकजुटता, संस्कृति और स्वाभिमान का संगठित संकल्प है।
बैठक का विवरण –
तिथि: सोमवार, 14 अप्रैल 2025
समय: सायं 5:00 बजे
स्थान: जगन्नाथ मंदिर, सिरहासार जगदलपुर)
आप सभी श्रद्धेय समाजबंधुओं से करबद्ध निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन-पूर्व बैठक में ससम्मान पधारें और अपने सुझावों व उपस्थिति से आयोजन को भव्यता प्रदान करें।
आपकी सहभागिता – समाज की शक्ति,
आपकी उपस्थिति – संस्कृति की गरिमा।
आइए, मिलकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव को बनाएँ एक प्रेरणादायक, ऐतिहासिक और गौरवशाली पर्व!



