सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादी नेताओं की उपस्थिति की पुख्ता आसुचना के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोण्डागांव से डीआरजी की संयुक्त टीमें शामिल थीं।
21 मई की सुबह माओवादी दस्ते ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने साहस और रणनीतिक कुशलता के साथ मुकाबला किया, जिसमें 27 माओवादी मारे गए, जिनमें बसवराजु भी शामिल है।
मारे गए माओवादी नेता की प्रोफाइल:
- नाम: नंबाला केशव राव
- उपनाम: बसवराजु, बीआर दादा, गगन्ना
- आयु: लगभग 70 वर्ष
- निवास: श्रीकाकुलम जिला, आंध्र प्रदेश
- पद: सीपीआई (माओवादी) का महासचिव, केंद्रीय सैन्य आयोग प्रमुख, पोलित ब्यूरो सदस्य, केंद्रीय समिति सदस्य
ऑपरेशन की प्रमुख बातें:
- 27 माओवादी ढेर, कई वरिष्ठ नेता शामिल
- भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
- एक डीआरजी जवान शहीद, पार्थिव शरीर नारायणपुर लाया जा रहा है
- अन्य कुछ जवान घायल, सभी को समय पर इलाज मिल गया है और वे खतरे से बाहर हैं
- घायल या फरार माओवादियों की तलाश में जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन जारी l
यह अभियान छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध लड़ाई में एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ है। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार माओवादी हिंसा के समूल नाश के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हैं।



