सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर:- ग्राम पंचायत खोडगांव के आश्रित ग्राम सूपगांव के ग्रामीणों ने बताया दिनांक 12.04.2025 को मालूम हुआ है कि हमारे पारंपरिक सीमा के अंदर एक पुलिस कैंप की स्थापना की जा रही है जबकि अब तक हमारी ग्राम सभा ने गृह विभाग ,रेशम विभाग ,पुलिस फायरिंग रेंज और नवोदय विद्यालय हेतु कुल 101 एकड़ से अधिक भूमि सरकार को दिया हुआ एवं सहयोग किया है|
अब निस्तार की भूमि कम हो जाने के कारण हमारे ग्राम सभा ने अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी ( वन अधिकारियों की मान्यता ) अधिनियम 2006 के तहत दावा प्रक्रिया प्रारंभ किया है|
जब तक सामुदायिक वन अधिकार व सामुदायिक वन संसाधन अधिकारियों का निराकरण नहीं होता है |
तब तक हमारे पारंपरिक सीमा के अंदर कोई भी भूमि पुलिस कैंप हेतु नहीं देना चाहते हैं यदि जोर जबरदस्ती पुलिस कैंप खोला जाता है या खोलने की प्रयास किया जाता है तो हमारे ग्राम सभा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगी l



