हेमू साय की रिपोर्ट:-
जगदलपुर। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की जिला स्तरीय कार्यक्रम मुरीया भवन में प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी गोंडवाना की रानी दुर्गा वती की बलिदान दिवस को शौर्य दिवस के रूप में बड़े धूमधाम कलश स्थापना के साथ ही सैकड़ों की संख्या में सामाजिक महिला पुरुष रानी दुर्गा वती की शहादत दिवस में शक्ति प्रदर्शन करने एकत्रित हुए।
मुख्य अतिथि महेश कश्यप, अध्यक्ष केंद्रीय गोंड महासभा धमधा एम डी ठाकुर, सामु राम मौर्य अध्यक्ष मुरीया समाज, दशरथ नेताम अध्यक्ष भतरा समाज रानीदुर्गा वती के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर आदी शक्ति बूढ़ा देव की पूजा अर्चना पश्चात् कार्यक्रम का शुभारंभ गया।
अतिथियो स्वागत में नौनिहालों के द्वारा रानी दुर्गावती की वेश धारण किए संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम क्रम में पधारे वक्ताओं ने रानी दुर्गावती की कार्य कुशलता पर प्रकाश डालते हुएं कहा की रानी दुर्गावती अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए कई बार दुश्मन राजाओं से उन्हें युद्ध करनी पड़ी अन्त में मुगल के साथ युद्ध करते हुए वीर गति को प्राप्त हुई ।
मुख्य अतिथि माननीय सांसद महोदय ने अपने उद्बोधन भाषण में रानी की वीर गाथा को स्मरण करते हुए कहा कि तैल चित्र की नहीं उनकी चरित्र की पूजा हो ध्रुव समाज के द्वारा दिए गए ज्ञापन में भूमि आबंटन के सम्बन्ध में कहा कि समाज को भूमि अवश्य मिलेगी मेरी प्रयास होगी अधिकारियों से चर्चा कर समाधान करने का प्रयास करूंगा ।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपनी विचार प्रस्तुत किए दसवीं बारहवीं में पास हुए मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे आगंतुकों में गोपाल नाग , सामु राम मौर्य अध्यक्ष मुरी या समाज, दशरथ नेताम अध्यक्ष भतरा समाज, संभागीय संरक्षक एस.एस. चंद्रवंशी,संभागीय अध्यक्ष संजय ध्रुव,संभागीय अध्यक्षा गोमती ध्रुव, जिला अध्यक्ष शंभु नाथ ध्रुव संभागीय सचिव लिलेश्वर ध्रुव,
दयावती ध्रुव, जयसिंह ध्रुव, लखा पुरी कोण्डागांव से कांतू राम ध्रुव,बीजू राम,गीदम से पधारे पवन कुमार ध्रुव, विक्रम चंद्रवंशी, ओम प्रकाश ध्रुव अशोक मंडावी, करण सिंह ध्रुव,गौरी ध्रुव राधा बाई ध्रुव,हेमन्त चंद्रवंशी, राधे श्याम ध्रुव, मीडिया प्रभारी रामनारायण ध्रुव रूपनारायण ध्रुव,सीताराम ध्रुव सहित बड़ी संख्या मे समाज के लोग उपस्थित थे।



