छत्तीसगढ़ | पेंशनर धारी कल्याण संघ की प्रांतीय सम्मेलन रायपुर संघ के प्रांतीय प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण दिनांक 30.7.2025 को दिन बुधवार टिकरापारा स्थित साहू समाज के भवन रायपुर में संपन्न हुआ ।जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित हुए ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण विधानसभा रायपुर के विधायक माननीय सुनील सोनी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष डीपी मनहर द्वारा किया गया पदाधिकारी को शपथ दिलाने के बाद मुख्य अतिथि को तीन सूत्री मांग सोपा गया जिसमें छत्तीसगढ़ पेंशनधारियों के लिए रायपुर में एक भवन तथा धारा 49 (6 )को हटाने के संबंध में एवं केंद्र के समान डी आर देने बाबत ज्ञापन सोपा गया |
इसके संबंध में विधायक द्वारा भवन निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा की गई एवं अन्य मांगों को आगे कार्रवाई करने के लिए आश्वासन दिया। कांकेर जिला से प्रतिनिधि के रूप में दिलदार सिंह ठाकुर अध्यक्ष ,डी एस मांडवी एवं कन्हैया सिंह ठाकुर अध्यक्ष तहसील शाखा चारामा शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।



