सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नारायणपुर— स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिले के ग्राम पंचायत फ़रसगांव में सरपंच के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैलियां निकाली जा रही है। इस रैली में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। हर घर तिरंगा अभियान की भावना को जीवंत करते हुए रैलियां मुख्य सड़कों, गलियों और ग्राम चौपालों से गुजरते हुए पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का उत्सवपूर्ण माहौल फैलाती रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना, राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और एकता एवं अखंडता का संदेश देना|



