बब्बी शर्मा संभाग सरगुजा ब्यूरो :-
मनेद्र्गढ -चिरमिरी-भरतपुर | मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ वन मंडल के केल्हारी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कछौड़ के टावरपारा में बीती रात हाथियों के झुंड के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही मिली कि क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरों मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त किया |
क्षेत्र के ग्रामीणों एवं परिजनों ने पूर्व विधायक गुलाब कमरो को बताया कि बीती रात करीब 11 12 के लगभग 12 हाथियों का झुंड गांव में घुस गया और हाथियों ने मकानों को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया एवं धान की फसल को भी बहुत नुकसान पहुँचाया है इसी दौरान हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई।
क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने किसी प्रकार कि हाथियों की गतिविधियों को लेकर पहले से कोई मुनादी नहीं कराई, ना ही ट्रैकिंग की कोई व्यवस्था की गई और ना ही गांव में हाथियों के मूवमेंट की किसी प्रकार कि कोई जानकारी दी गई । ग्रामीणों का कहना है कि यदि वन विभाग के द्वारा समय रहते चेतावनी दी होती तो इस प्रकार की दर्दनाक घटना नहीं हो सकती थी।
मृतक के परिवार वालों ने बताया कि घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्वयं फोन के माध्यम से वन विभाग को दी, लेकिन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी काफी देर के बाद लगभग सुबह 3 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण पूरी रात दहशत में रहे और अपने स्तर से हाथियों के झुंड को भगाने की कोशिश करते रहे।
पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा की विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों को जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हों।



