खैरागढ़ – प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने राजधानी रायपुर में डिप्टी सीएम व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मिलने पहुँचे जहां केसीजी जिले नगरपालिका परिषद खैरागढ़ व नगर पंचायत छुईखदान व नगर पंचायत गंडई के विकास कार्यो के लिए विस्तृत चर्चा किये जिसमे नगरीय निकायों के विकास के लिए श्री सिंह ने डिप्टी सीएम से राशि की मांग की जिस पर डिप्टी सीएम ने आश्वस्त किया कि जल्द ही केसीजी जिले के नगरीय निकायों में विकास कार्यो के लिए राशि जारी किया जाएगी।
मुलाकात के दौरान केसीजी जिले के लोकनिर्माण विभाग व लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यो के बारे में डिप्टी सीएम श्री साव ने जिपं. उपाध्यक्ष से जानकारी ली व नए जिले में कार्ययोजना सहित नए जिले को सँवारने के लिए मुलाकात के दौरान लम्बी बातचीत भी चली। मुलाकात के दौरान केसीजी जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू,जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह(बोनी) भी उपस्थित रहे।






