सुरेश सोनी की रिपोर्ट:-
नारायणपुर| सेलून संघ की बैठक मंगलवार को सुबह 10 बजे बखरूपारा के सेन समाज भवन में रखी गई । बैठक में संघ की नियमावली, रेट लिस्ट और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वजातीय भाईयों को गाइडलाइन देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। संघ को और मजबूत बनाने पर भी विचार किया जाएगा।
विशेष अतिथि के रूप सर्व सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और सेलून संघ के जिला अध्यक्ष ने अपनी अपनी बातों को रखा जिसमें लगातार सेलून व्यवसाय कि आड़ में कई तरह के असामाजिक व्यक्तियों का जिले में लगातार घुसबैठ बढ़ती जा रही है इसके साथ ही स्थाई समाज के अलग अलग कास्टो द्वारा नाई समाज कि आजीविका रोजगार को अपनाया जा रहा है|
जगह जगह सेलून खोला जा रहा है जिससे नाई समाज को नुकसान के साथ ही अब आर्थिक स्तिथि से भी जूझना पड़ रहा है सर्व सेन समाज के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रौशन ठाकुर ने बताया की जब पैसों का महत्व नहीं था तब नाई समाज के लोग ही अदर समाज के लोगों का बाल दाढ़ी बनाने के बदले धान चावल जैसे सामानों का आदान प्रदान किया जाता था आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में नाई भाइयों द्वारा जेवर (धान)लिया जाता है |
उनके सुख और दुःख में शुद्धिकरण जैसे कार्यों को नाई समाज द्वारा कराया जाता है और अब जब पैसों का आदान प्रदान होने लगा तो अपने उसी नाई भाई को भूल कर अदर कास्टो द्वारा खोले गए सैलूनों पर जाकर अपना काम निकाल रहे हैं और जब घर पर छट्टी मरनी या किसी प्रकार की छुवा छूत उतारना हो तो नाई समाज को याद किया जाता है|
जब नाई समाज किसी के साथ भेद भाव नहीं करता तो नाई समाज के साथ भेद भाव क्यों आज नाई समाज कि आजीविका रोजगार को छीनने का कार्य हो रहा जो नाई समाज के लिए चिंतनीय है इसके लिए राज्य स्तर पर समाज को एकत्रित होकर समाज के नियम और सेलून एसोसिएशन पर खड़ा कानून बनाने की आवश्यकता है
नारायणपुर जिला सेन समाज बैठक में आज मुख्य रूप से जिला सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोशन ठाकुर सेलून के जिला अध्यक्ष प्रकाश सेन ओंकार कौशिक, कनका राव, मनोज नागावली,, बालेश्वर सेन,अश्वनी सेन देवराज श्रीवास खिलेंद्र संतोष पवन दीपक उमेश अमित टूपेश दिलेश्वर नागज नवीन भुवन कृष्णा रवि चिरंजीव ऋषिराज सहित समाज के प्रमुख सदस्यगण मौजूद रहे|



