मुकेश चन्द्राकर की रिपोर्ट :-
पुष्पक नगर दुर्ग स्थित श्री चंद्रा नर्सिंग इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति में स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष यूनिवर्सिटी रायपुर द्वारा आयोजित चतुर्थ वर्ष जून 2025 की परीक्षा में कॉलेज का परिणाम उत्कृष्ट रहा।
- इस परीक्षा में संस्थान की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
- प्राची वर्मा ने 81.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
- नेहा साहू ने 80.2% अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
- वहीं राशि वर्मा ने 77. 8% अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इन उत्कृष्ट अंकों के साथ छात्राओं ने न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को भी उजागर किया। इस परीक्षा में संस्थान का कुल परिणाम 94% रहा, जो प्रदेश के शैक्षणिक मानकों में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण ने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान के अनुशासन का परिणाम है। साथ ही उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं अपने ज्ञान और परिश्रम से इसी तरह समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।



