
सुरेश सोनी की रिपोर्ट :-
नारायणपुर | नारायणपुर में आज CPI अपने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन साप्ताहिक बाजार स्थल पर किया, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर कलेक्ट्रेट के लिए निकले हुए थे तभी प्रदर्शनकारियो को पुलिस ने हाई स्कूल मैदान के पास रोका और वही उनसे ज्ञापन लिया|
उनकी प्रमुख मांगों में वन अधिकार पट्टा, कोंडागांव ओरछा अंतागढ़ सड़क मार्ग, DMF फंड की राशि नारायणपुर को दिया जाए एवं परिवहन संघ में स्थानीय ट्रकों को खनिज परिवहन करने की प्राथमिकता दी जाए|
उन्होंने भाजपा सरकार के द्वारा 2023 के घोषणा पत्र में किए वादों को पूरा करने की मांग की, इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस मौके पर जिले के मुख्य रूप से कार्यकर्ता सी आर कोमरा ,फूलसिंह कचलाम, मौजूद रहे|