याद राम साहू की रिपोर्ट :-
बालोद | महिला एवं बाल विकास विभाग बालोद में संविदा भर्ती में गड़बड़ी एवं अन्य अनियमितताओं के खिलाफ हिन्द सेना (सामाजिक संगठन ),आम आदमी पार्टी, ओ बी सी महासभा, मजदूर संघ, गोंडवाना समाज, आर. टी. आई. विंग आदि|
संगठनों ने 07/10/2025 को बाइक रैली की शक्ल में कलेक्टर कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन एवं मुंडन कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन कलेक्टर महोदया के प्रतिनिधि के रूप में S D M नूतन कँवर द्वारा संबंधित संगठन के प्रतिनिधियों को चर्चा हेतु आमंत्रित किया गया. चर्चा में निष्पक्ष जाँच का आश्वासन मिलने के पश्चात् उक्त कार्यक्रम को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया है|



