खैरागढ़। “श्रम दान अपनी मातृभूमि के नाम” के बैनर तले आज लालपुर मुक्ति धाम में साफ-सफाई अभियान का सफल संचालन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोमल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मचारीगण, समाजसेवी बाबा भैया, अमीन खान, प्रयाग सिंह, ऋषिदीप सिंह, प्रवीण सिंह और जहीन खान सहित कई लोगों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामूहिक रूप से परिसर की सफाई की और स्वच्छता को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



