नागेश साहू की रिपोर्ट:-
मुंगेली :-मुंगेली में गौमाता की सुरक्षा के लिए गौ भक्तों द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। गौ भक्तों ने शासन/प्रशासन से गौ माता की सेवा, सुरक्षा और उपचार सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आज से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए है।
गौभक्तों ने शासन प्रशासन के सामने निम्नलिखित मांगे रखी है:-
सर्व सुविधायुक्त हॉस्पिटल:- जिले में गौमाता के लिए सर्वसुविधा युक्त हॉस्पिटल जो 24*7 खुली रहे। जिससे दुर्घटना में घायल या बीमार गौ माता को चौबीसों घंटे उपचार मिल सके।
“Rescue Vahan” (बचाव वाहन) :- दुर्घटना या बीमार गौवंश को हॉस्पिटल ले जाने के लिए बचाव वाहन जिससे उनकी इलाज तत्पर हो सके।
शहर में सर्वसुविधा युक्त गौशाला:- शहर में घूम रहे गौमाता के लिए सर्वसुविधा युक्त गौशाला हो जिससे सड़क या आसपास घूम रहे गौ माता को गौशाला में रखा जा सके। जिससे गौमाता को दुर्घटना से बचाया जा सके।
धरना स्थल पर सुबह से ही भक्तों द्वारा आंदोलन शुरू हो गया है।



