डे नारायण सिंह बघेल की रिपोर्ट :-
नारायणपुर| राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छेरीबेड़ा और ओरछा (छोटेडोंगर) में शिक्षण सत्र् 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मेरिट सूची जारी करते हुए काउंसिलिंग कर विद्यालय आबंटित कर प्रवेश दिये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।
जिला स्तर पर काउन्सिलिंग दिनांक 02 अगस्त 2024 से 08 अगस्त 2024 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा नारायणपुर के सभाकक्ष में समय प्रातः 10.30 बजे से 4.30 तक उपस्थित होकर प्रवेश नीति वर्ष 2024-25 के भाग 05 में शाला में प्रवेश के समय आवश्यक दस्तावेजों की सूची अनिवार्य दस्तावेज एवं विशेष आरक्षण अंतर्गत आने-वाले विद्यार्थियों के दस्तावेज की सूची अनुसार विद्यार्थियों के समस्त अभिलेखों के परीक्षण पश्चात् अभिलेख पात्र पाये जाने पर प्रवेश हेतु विद्यालय आबंटन की कार्यवाही की जायेगी। मेरिट सूची विभागीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्मासंअलंण्बहण्दपबण्पद कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।
काउन्सिलिंग दिनांक 02 अगस्त से 08 अगस्त तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शाखा नारायणपुर के सभाकक्ष में प्रातः 10.30 बजे से 4.30 बजे तक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होंवें।






