नवीन राजपूत
निगम आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक
◻️वार्डवार वसूली में अव्वल कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र,
दुर्ग/ 11 अप्रैल।नगर पालिक निगम दुर्ग में वित्तीय वर्ष समाप्ति के पश्चात राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा की गई, जिसमें निगम क्षेत्र के वार्डवार राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा की.
बैठक के दौरान उन्होंने राजस्व वसूली को और अधिक गति देने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बकाया करदाताओं पर कार्रवाई करते हुए नल कनेक्शन विच्छेद करने, वारंट जारी करने एवं आवश्यकतानुसार दुकानों को सील करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसी क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
राजस्व विभाग के कर्मचारी राजेश ताम्रकार द्वारा न्यू आदर्श नगर क्षेत्र में सर्वाधिक वसूली की गई, वहीं उरला वार्ड से शिवा परिहार दूसरे स्थान पर रहे। दोनों कर्मचारियों को आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उन्होंने सभी कर्मचारियों को इसी प्रकार समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।जन संपर्क/राजू बक्शी



