अमित दुबे की रिपोर्ट
रतनपुर (बिलासपुर, छत्तीसगढ़)। नगर के गांधी नगर क्षेत्र निवासी एक युवक के पिछले एक सप्ताह से लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, संतोष केवट (पिता स्व. शनीच राम केवट) दिनांक 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को महामाया मंदिर, रतनपुर से अपने घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने के साथ ही रिश्तेदारों एवं परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
परिजनों के अनुसार, संतोष केवट मानसिक रूप से कमजोर हैं, जिससे उनकी चिंता और अधिक बढ़ गई है। घटना के बाद परिवार द्वारा थाना रतनपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।
हुलिया एवं पहचान:
संतोष केवट की ऊंचाई लगभग 5 फीट 6 इंच है और रंग सांवला है। वह घर से निकलते समय गुलाबी रंग का टी-शर्ट और काला रंग लोवर पहने हुए थे। उनकी पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण निशानी यह है कि उनके दाहिने हाथ पर “संतोष” नाम का गोदना (टैटू) बना हुआ है।
अपील
परिवार की अपील है कि यदि किसी भी व्यक्ति को संतोष केवट के संबंध में कोई जानकारी मिले या कहीं दिखाई दें, तो तत्काल नजदीकी थाना रतनपुर या दिए गए मोबाइल नंबर 9202227081 पर सूचना दें, ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।
परिजनों की आंखें राह तक रही हैं और हर गुजरते दिन के साथ चिंता बढ़ती जा रही है। ऐसे में आमजन से सहयोग की अपील की गई है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, जिससे लापता युवक का जल्द पता लगाया जा सके।



