🔷 गुम हुए मोबाइलों को खोजकर उनके स्वामियों को लौटाया गया।
🔷 कुल 21 नग मोबाइल, जिनकी कीमत लगभग ₹3,15,000/- से अधिक है, बरामद किए गए।
🔷 सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
🔷 मोबाइल प्राप्त कर स्वामियों के चेहरों पर खुशी का माहौल देखा गया।
🔷 साइबर अपराध से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
🔷 नारायणपुर पुलिस की साइबर टीम की सराहनीय भूमिका रही।
🟪 पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.), श्री अजय कुमार (भा.पु.से.), श्री सुशील कुमार नायक (रा.पु.से.) एवं श्री ऐश्वर्य चन्द्राकर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत साइबर अभियान ‘‘मोबाइल वापसी’’ संचालित किया जा रहा है।
नारायणपुर जिले में साइबर सेल एवं थानों में मोबाइल गुम होने एवं साइबर फ्रॉड से संबंधित आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। इस पर विशेष ध्यान देते हुए उप पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, नोडल अधिकारी साइबर सेल के पर्यवेक्षण में गुम मोबाइलों की खोजबीन कर उन्हें उनके स्वामियों को लौटाने हेतु यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
🟪 उक्त अभियान के अंतर्गत साइबर सेल नारायणपुर द्वारा विभिन्न स्थानों से ₹3,15,000/- से अधिक कीमत के कुल 21 नग मोबाइल बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों को आज दिनांक 28.04.2026 को पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संबंधित मोबाइल स्वामियों को विधिवत सुपुर्दनामे के आधार पर वापस किया गया।
🟪 इस विशेष अभियान ‘‘मोबाइल वापसी’’ में निरीक्षक दिनेश कुमार चंद्रा, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार शोरी, आरक्षक राजू बघेल, संदीप चौहान, जयलाल पोटाई, कमलेश साहू, आशीष ध्रुव, सुमित नाग, रामचंद्र यादव, अंजु कुमेटी एवं साइबर वॉलंटियर अनुराग नाग, अंजलि, सुखपाल, किसलय आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔶 जनता से अपील
🔘मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें एवं नजदीकी थाना/साइबर सेल से संपर्क करें। अपने मोबाइल को पासवर्ड/लॉक से सुरक्षित रखें।
🔘बैंकिंग साइबर फ्रॉड या धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 टोल-फ्री नंबर पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in पोर्टल पर 24 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज करें।



