फुलझर घटारानी।* मां घटारानी धाम में सोमवार दोपहर को मानसून की पहली बारिश हुई। *योगेश्वर साहू फुलझर घटारानी ने बताया* कि बारिश होते ही पहाड़ियों से पानी की बूंदें टपकनी शुरू हो गईं, जिससे वातावरण सुहावना हो गया है। अब पर्यटकों को झरनों के पूरी तरह चालू होने का बेसब्री से इंतजार है।
राजधानी रायपुर से 70 किलोमीटर दूर छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत फुलझर के वनों में पहाड़ी पर स्थित मां घटारानी मंदिर में जुलाई माह लगते ही हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। *योगेश्वर साहू ने बताया* कि सावन और कुंवार महीने में यहां भव्य मेला लगता है। देश-विदेश से श्रद्धालु मां घटारानी के दर्शन और झरनों के मनोरम दृश्य का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं।
यहां की हरी-भरी वादियां और शांत वातावरण मन को सुकून प्रदान करती है। मान्यता है कि यात्रीगण अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और मां घटारानी उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं।
*चाय-गुपचुप है फेमस:*
*योगेश्वर साहू ने बताया* कि घटारानी मंदिर परिसर में मिलने वाली गर्म चाय और गुपचुप पर्यटकों के बीच बहुत फेमस है। बारिश के मौसम में चाय की चुस्की के साथ झरनों का नजारा पर्यटकों को अलग ही आनंद देता है।
फिलहाल पहली बारिश के बाद पर्यटक मौसम खुलने और झरनों में पानी बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
*प्रेषक:*
*_योगेश्वर साहू*
*फुलझर घटारानी, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़_*



