Oplus_131072
बुलंद टाइम्स न्यूज़/अख्तर मेमन
गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 38 किमी दूर ग्राम दानीबांधा सिहावा मे इस साल भी हजरत सैय्यद दानीदाता शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स पाक आज रविवार को बड़े धुमधाम के साथ मनाया गया। ग्राम दानीबांधा मे सभी धर्म संप्रदायो के श्रध्दालुओ ने चादर पेश कर बाबा साहब से अपने परिवार व क्षेत्र सहित देश प्रदेश के लिये सुख, शांति, खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर पाईकभांठा से शाही चादर शरीक निकाली गई और शाम 4.36 बजे दरगाह शरीक पहुंचे शाही चादर का दीदार करने व बोसा लेने लोग उमड़ पड़े जहां कुल शरीफ की फांतिहा पढ़ी गई इसके बाद सलातो सलाम का नजराना पेश कर बाबा के दरगाह मे शाही चादर चढ़ाई गई। मौलाना साहब ने देश मे अमन शांति खुशहाली के लिये दुआ मांगी इसके बाद आम लंगर का आयोजन किया गया प्रदेश के कोने कोने से पहुंचे मुस्लिम समाज सहित सभी धर्म के लोगो ने बाबा को अपनी तरफ से चादर व फूल चढ़ाने उमड़ पड़े। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि घंटो मशक्कत के बाद लोग दरगाह शरीक के अंदर जा पाये। आज रविवार को हजरत सैय्यद दानीदाता शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स पाक में हजारों की संख्या में सभी धर्म संप्रदाय के श्रध्दालु पहुचे और अपनी मनोकामना के लिए दुआ मांगी इस वर्ष उर्स पाक मे हजारो के तादात मे लोग पहुंचे हुए थे उर्स मे पाईक भांठा, मैनपुर, नगरी, सिहावा, धमतरी, कांकेर, केशकाल, बस्तर, देवभोग, गरियाबंद, राजिम, छुरा, दुर्ग, आरंग एवं बिलासपुर के साथ प्रदेश के अन्य हिस्सो से हजारो की संख्या मे लोग अपनी मुरादे लेकर पहुंचे थे। दरगाह कमेटी द्वारा दोपहर व रात के भोजन आम लंगर की व्यवस्था की गई थी मुस्लिम समुदाय द्वारा दरगाह शरीक के चारो तरफ भव्य आकर्षक सजावट किया गया है। बाबा के दरगाह मे देर रात तक चादर पोशी करने लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा साहब के दरबार में सभी धर्म संप्रदाय के लोग पहुंचते हैं जहां भाईचारा का बेहतर मिसाल देखने को मिलता है।



