अभिषेक नायक की रिपोर्ट:-
मध्यप्रदेश| विदिशा मध्यप्रदेश राजस्व महा अभियान के तहत सभी किसानो के समग्र आधार कार्डो के ईकेवायसी संबंधी कार्य भी समानांतर क्रियान्वित किया जा रहा है ईकेवायसी के अभाव में प्रधानमंत्री कृषक निधि सम्मान योजना राशि से संबंधित कृषक भी वंचित हो सकते हैं।
प्रधानमंत्री कृषक सम्माननिधि प्राप्ति के लिए किसान भाईयों को ईकेवायसी कराया जाना अनिवार्य किया गया है। उक्त कार्य के लिए ग्राम स्तरों पर विशेष शिविरो का आयोजन किया जा रहा है साथ ही अधिकारी, कर्मचारियों को आवश्यक जबावदेंही सौंपी गई है।
कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुपालन में जिले के सभी राजस्व अमला अंतर्गत विशेष अभियान का क्रियान्वयन राजस्व महा अभियान के तहत किया जा रहा है जिसमें किसानो के ईकेवायसी कार्य पर जोर दिया जा रहा है। बासौदा एसडीएम विजय राय ने अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत ईकेवायसी कार्यो को संपादित कराने हेतु जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है उनमें ग्राम पंचायत के सचिव, जीआरएस एवं पटवारियों के कार्यो की गहन समीक्षा शुक्रवार को अनुविभाग क्षेत्र के सभागार में की है।
एसडीएम राय ने उक्त कार्य को क्रियान्वयन कराने वाले सभी ग्राम स्तरीय अमले को सचेत करते हुए कहा है कि ईकेवायसी संबंधी कार्य शत प्रतिशत कराया जाना सुनिश्चित हो। गौरतलब हो कि एक ईवायसी कार्य की सम्पूर्ण प्रक्रिया पोर्टल पर इन्ट्री करने पर 18 रूपए की राशि प्राप्त होगी। ईकेवायसी के दौरान ई-श्रम पोर्टल पर भी सत्यापन कार्य निकायो व ग्रामीण क्षेत्रों में क्रियान्वित किया जा रहा है।



